संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट-
डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव निवासी सुरेश साह का 25 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार गुप्ता की मौत सन्देहास्पद स्थिति में हो गयी है।वह मालवाहक टाटा मैजिक गाड़ी का चालक था।जानकारी के अनुसार वह सोमवार को रमना थाना क्षेत्र के चुन्दी गांव निवासी व्यापारी रामकिशुन साह एवं अनिल साह के साथ मिर्चा लेने यूपी के चुनार गया था।सभी मंगलवार की देर रात मिर्चा लेकर चुन्दी वापस लौटे थे।
साथ मे खाना खाने के बाद ब्रजेश अनिल साह के दरवाजे पर गाड़ी खड़ी कर उसी में सो गया।बुधवार की सुबह जब ब्रजेश के पिता सुरेश साह और गाड़ी मालिक अशोक सिंह ने फोन किया तो किसी ने फोन नही उठाया।इसके बाद दोनों ने चुन्दी गांव आकर देखा तो ब्रजेश गाड़ी में मृत पड़ा हुआ था।ब्रजेश के मौत की सूचना देखते ही देखते पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी। इसके बाद बड़ी संख्या में सोनेहारा से चुन्दी पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की उदभेदन की मांग को लेकर सुबह 9:00 बजे रमना-डंडई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर लगभग दस बजे चुन्दी पहुंचे श्री वंशीधर नगर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी की ओर से मामले का जल्द उदभेदन किये जाने का आश्वाशन दिये जाने के बाद लोग शांत हुए तब जाकर यातायात पुनः बहाल हो सका।इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है।इधर मृतक के पिता की ओर से दिये गए आवेदन के आलोक में करवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिया है।मौके पर पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार,थाना प्रभारी सुधांशू कुमार,एसआई विवेक पंडित,राजस्व कर्मचारी दिवाकर सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating