0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

पलामू में देवर ने टांगी से मारकर भाभी को दिया मौत, बच्चो के बिच हुए मामूली विवाद में दो परिवार के बिच जमकर हुआ मारपीट।

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ताल पंचायत के चेटर ग्राम में बुधवार की रात बच्चों के बीच हुए झगड़े में देवर ने अपनी भाभी को टांगी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में लगी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झाबर भुइयां और लक्ष्य भुइयां दोनों सगे भाई हैं। किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बच्चों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि लक्ष्य भुइयां ने अपनी भाभी कुंती देवी के सिर पर टांगी से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। । बीच-बचाव करने पर अपने भाई पर भी टांगी से हमला किया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने तत्काल एंबुलेंस को भिजवाया। हालांकि एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही परिजन कुंती को खाट की पालकी पर उठाकर इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। हालाँकि गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेदिनीनगर एमआर एमसीएच रेफर कर दिया गया।

मेदिनीनगर एमआर एमसीएच में इलाज के दौरान रात दो बजे कुंती की मौत हो गई। मृतक कुंती देवी अपने पीछे पति के साथ दो बेटियों और तीन बेटों को छोड़ गई है। इस घटना से परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।

https://youtu.be/mRbCzGJbyOs

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *