1 0
होली में मातम, बेकाबू पिकअप ने ली दो की जान, Garhwa Drishti News - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 0 Second




होली पर्व पर परिवार में छाया मातम! बेकाबू पिकअप ने ले ली दो लोगों की जिंदगी, चार लोग गम्भीर

बड़ी खबर गढ़वा जिला के बंशीधर नगर से आ रही है।

*गढ़वा जिला ब्यूरो अरमान खान की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के गारबांध गांव में आज खुशियों का त्योहार उस वक्त मातम में बदल गया जब एकाएक छह घरों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। मामला यह था की होली के रंग में पूरा गांव रंगा हुआ था और लोग डीजे के धुन पर पिक अप के पीछे थिरक रहे थे लेकिन किसी को पता नही था की यही डीजे लगी पिकअप आगे यमराज बन कर लोगो की जान ले लेगा।

बेकाबू पिकअप ने आगे खड़े 6 लोगो को रौंद दिया जिसमे दो की तत्काल मृत्यु हो गई और 4 घायल हैं। मृतकों में कमोदा देवी उम्र 65 वर्ष पति सुखू उरांव और श्रद्धा देवी उम्र 45 वर्ष पति शुकन उरांव के नाम शामिल हैं।

वही घायलों में संझारिया देवी, शुकंती कुमारी, रिंकु कुमारी और रनिया कुमारी के नाम शामिल हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर गरबांध बागेसोती मार्ग को जाम कर दिया है।ग्रामीणों ने शव उठाने से प्रशासन को मना कर दिया है।

घटनास्थल पर श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार तथा इंस्पेक्टर राजेश कुमार दल बल के साथ मौजूद हैं।

आगे की खबरों के लिए गढ़वा दृष्टि यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


https://youtu.be/l1Jxy1iyJpI

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress