पलामू में तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मारी बाईक को टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

Read Time:1 Minute, 43 Second

पलामू में तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मारी बाईक को टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

बड़ी खबर पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र से आई है..

पलामू जिला ब्यूरो लवकुश सिंह की रिपोर्ट

पलामू जिले के विश्रामपुर इलाके में रेहला थाना अंतर्गत बीमोड़-पड़वा मोड स्थित NH 75 पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पूर्णाडीह चन्द्रवंशी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

इसमें दो सगे भाईयों को गंभीर चोट लगी। इसमें बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटे भाई को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की खबर थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वाले युवक की पहचान देवनारायण शर्मा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक का नाम भगवान शर्मा बताया जा रहा है। दोनों लोग साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। होली जैसे महापर्व पर इस तरह की घटना से पूरे परिवार के बीच खुशी का पर्व मातम में बदल गया। परिवार वालों का रो रो बुरा हाल है।

https://youtu.be/J-jMvnxF34c

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post होली में मातम, बेकाबू पिकअप ने ली दो की जान, Garhwa Drishti News
Next post होली में छाया मातम, बोलरो ने टेंपो को मारी टक्कर