माता सावित्रीबाई फुले का कहना था स्त्रियों का आत्मनिर्भर शिक्षित होना सुंदर होने से अधिक महत्वपूर्ण है
संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
विशुनपुरा प्रखण्ड मुख्यालय के लाल चौक के पास अवस्थित पुराने पंचायत भवन में शुक्रवार को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत श्री इंद्रजीत ठाकुर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई।
प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने यदि तत्कालीन समाज का घनघोर विरोध सहने के बाद भी यदि महिला शिक्षा को बढ़ावा नहीं दिया होता तो न तो आज प्रखण्ड की महिलाएं शिक्षित हो पातीं और न ही विशुनपुरा प्रखण्ड को आज एक शिक्षित प्रमुख मिल पातीं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुये विद्या भारती हाई स्कूल के निर्देशक श्री अशोक मेहता ने कहा कि मैं भी एक विद्यालय चलाता हूँ पर पहली महिला स्कूल खोलने वाली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ही थी। और आज यदि समाज मे महिला शिक्षिका पर्याप्त मात्रा में हैं तो इसका श्रेय माता सावित्रीबाई फुले को ही जाता है।
समापन भाषण देते हुये ठाकुर सत्यनारायण विभूति ने कहा कि समाज के जागरूक लोग यहां तक कि शिक्षक समुदाय भी देश की प्रथम महिला शिक्षिका के जन्मदिन को लेकर उदासीन रहता है यह निराशाजनक है।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating