गढ़वा प्रीमियर लीग मैच के शुभारम्भ पर पहुंचे विकास माली, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
Read Time:1 Minute, 54 Second

————————-
गढ़वा प्रीमियर लीग मैच का शुभारंभ पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।
पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, जबकि विकास माली ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
श्री माली ने बताया कि उनकी संस्था, कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी, हर प्रकार के सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेती है और सरकार के साथ मिलकर कार्य करने का प्रयास करती है।
उन्होंने यह भी बताया कि गढ़वा में आगामी 19 फरवरी को 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह होने वाला है, जिसकी तैयारी में संस्था जुटी हुई है।
शादी समारोह के बाद, संस्था की ओर से प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि हर गांव और कस्बे से खिलाड़ियों को निकालकर राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जा सके।
इस अवसर पर झामुमो नेता तनवीर आलम, रेखा चौबे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उबैदुल्लाह हक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating