रिपोर्ट देवानंद कुमार शर्मा
रांची: झारखंड अकादमिक परिषद (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 के अंतर्गत हिंदी (पाठ्यक्रम A एवं B) तथा विज्ञान विषय की पूर्व में रद्द की गई परीक्षाओं की नई तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2025 (मंगलवार) को प्रथम पाली में संपन्न हिंदी (पाठ्यक्रम A एवं B) की परीक्षा तथा 20 फरवरी 2025 (गुरुवार) को प्रथम पाली में आयोजित विज्ञान की परीक्षा कुछ अनियमितताओं के कारण रद्द कर दी गई थी। अब परिषद ने इन विषयों की पुनर्परीक्षा की तिथियाँ जारी कर दी हैं।
पुनर्परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:
हिंदी (पाठ्यक्रम A एवं B) की परीक्षा: 07 मार्च 2025 (शुक्रवार)
विज्ञान की परीक्षा: 08 मार्च 2025 (शनिवार)
बोर्ड ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। परीक्षाओं से संबंधित आधिकारिक सूचनाएँ केवल जैक बोर्ड की वेबसाइट तथा विश्वसनीय समाचार माध्यमों के माध्यम से प्राप्त करें।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating