रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
विकास कुमार कि रिपोर्ट
मेराल थाना प्रभारी बिष्णु कांत ने पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में अंचल अधिकारी यशवंत नायक प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत मुखिया रामसागर महतो एवं पुलिस बल के साथ रामनवमी को लेकर पैदल फ्लैग मार्च निकाला। शांति एवं सुरक्षा को लेकर मेराल थाना से फ्लैग मार्च शुरू होकर मेराल बस स्टैंड एवं हाई स्कूल होते बाजार देवी धाम होते अस्पताल तक पहुंचा। इस अवसर पर अंचलाधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से भक्ति में वातावरण के साथ रामनवमी पर्व को संपन्न करना प्रशासन से लेकर आम जनता तक का दायित्व है। जिसका निर्वहन सभी लोगों को आगे बढ़ चढ़कर करना चाहिए। पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा चौकस है। उन्होंने लोगों से शिव प्रेम भाईचारा एवं शांति से रामनवमी पर्व को मनाने के बात कहीं। इस अवसर पर एस आई प्रेम प्रकाश पांडेय,रवि कुमार, दीपक पासवान,अरविंद कुमार, के साथ बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुरुष एवं महिला सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।




About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating