सेवा निवृत्त कर्मियों को कमांडेंट ने किया सम्मानित

देश भर में सीआरपीएफ यूनिटों और संस्थानों के द्वारा आज आयोजित किए जा रहे वेटरन्स दिवस के अवसर पर गढ़वा स्थित 172 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में गढ़वा जिले से सम्बद्ध सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त कर्मियों को वाहिनी मुख्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त उप निरीक्षक जीडी भोला सिंह, सउनि जीडी परमेश्वर राम, हवलदार जीडी राम विनय दुबे, हवलदार जीडी सुबोध कुमार पाठक ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दी। कार्यक्रम के दौरान अपने उद्गार व्यक्त करते हुए इन कर्मियों ने सीआरपीएफ के अपने सुखद अनुभवों को साझा किया तथा सीआरपीएफ की ऐसी पहल पर प्रसन्न जताई। कार्यक्रम के दौरान श्री आशीष कुमार झा कमांडेड 172 बटालियन ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे सेवानिवृत्त कर्मिक सदैव सम्मान के हकदार हैं इस अवसर पर कमांडर ने सेवानिवृत्त कर्मियों से आग्रह किया कि। किसी भी प्रकार के समस्या के लिए 172 बटालियन मुख्यालय से तुरंत संपर्क करें। हमें बड़ी प्रसन्नता होगी यदि हम आपकी सहायता कर पाए। इस कार्यक्रम के दौरान कर्मियों के सुखद व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं अर्पित की गई। तथा कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ किया गया सीआरपीएफ देवाशीष साहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयप्रकाश सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सरोज कुमार द्वितीय कमान अधिकारी श्री अशि्वनी कुमार सहायक कमांडेंट एस एस एम जीडी श्री दीपक कुमार के अतिरिक्त और कर्मियों ने अपनी सार्थक उपस्थिति दी।

More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating