गंगा नदी में समाए 9 ट्रक कई लोगों के मरने की आशंका
गंगा नदी में समाए 9 ट्रक कई लोगों के मरने की आशंका
साहेबगंज जिले में बड़ा हादसा घटित हुआ है। गंगा में मालवाहक जहाज के पलटने से 9 हाईवा ट्रक डूब गए हैं। वहीं कई लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अंतरराज्यीय फेरी सेवा घाट साहिबगंज और मनिहारी के बीच चलने वाला मालवाहक जहाज डूब गया है। गुरुवार की रात लगभग 12 और 1:00 के बीच यह हादसा हुआ है। जहाज के गंगा में पलट जाने से आधा दर्जन से अधिक पत्थर और चिप्स लदा हाईवा गंगा में डूब गये हैं.
आशंका जताई जा रही है कि वाहनों पर सवार ड्राइवर और खलासी भी डूब गए हैं. मुफस्सिल थाना पुलिस वहां पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट चुकी हैं. रेस्क्यू कर लोगों को निकालने के लिए तैयारी जारी है. पुलिस महकमा पूरी तरह से रेस हो चुकी है चूंकि यह एक बहुत बड़ी घटना है। रात में माल वाहक जहाज चलाना गैर कानूनी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना रात में गैरकानूनी तरीके से अधिक ट्रिप लगाने से घटना घटी है. गरम घाट से रात को मालवाहक जहाज ओवरलोडेड ट्रक को लेकर मनिहारी के लिए रवाना हुई थी. बीच गंगा में तेज हवा के झोंके से जहाज डगमगाने लगी. देखते देखते 9 ट्रक बीच गंगा में समा गया। लगातार रेस्क्यू जारी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
SIR को लेकर BLA 2 का प्रशिक्षण शुरू
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू -- उपायुक्त पलामू सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्र जारी कर कहा है की मान्यता...
मुखिया ने किया पीसीसी पथ का उद्घाटन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। रमना पंचायत के मूर्ति टोला में 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग...
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
Average Rating