दो बच्चों के साथ निकली महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
कोडरमा जिले में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला ने अपनी जान दी है। इस घटना से स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने दो बच्चों के साथ गया से कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। उसे राँची जाना था। इसी बीच अपने बच्चे को स्टेशन पर छोड़ महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक महिला का नाम अनिता देवी बताया जा रहा है। घटना के बाद कोडरमा रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतिका का अपने पति से अक्सर झगड़ा हुआ करता था और उसी झगड़ा को लेकर मृतिका को उसके पति ने बच्चो के साथ घर से निकाल दिया था। मृतिका अपने बहन के घर राँची जा रही थी। इसी बीच उसने कोडरमा स्टेशन पर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Read Time:1 Minute, 22 Second