लूट की पिकअप जपला ले जा रहे लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा।
बड़ी खबर पलामू से आई है..
पलामू ज़िले की छतरपुर पुलिस ने लूट की पिकअप ले जा रहे दो लूटेरों समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि लूटेरे गिरोह का सरगना मौके से भागने में सफल रहा।
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने छतरपुर से जपला की ओर लूट की पिकअप गाड़ी ले कर जा रहे दो लूटेरों को मदनपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया।
पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर लूट की पिकअप वाहन को एस्कॉर्ट कर रही एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी चला रहे एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार अपराधियों में बीस वर्षीय कलेंद्र कुमार, इक्कीस वर्षीय दीपक कुमार एवं छबीस वर्षीय पंकज कुमार का नाम शामिल है।
छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि इस संबंध में छतरपुर थाना में कांड दर्ज कर फरार अभियुक्त कृष्णा सिंह की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी दल में थाना प्रभारी शेखर कुमार के अलावा पुअनि प्रियरंजन कुमार, आरक्षी राकेश कुमार, सुभाष कुमार एवम महेंद्र भारती शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating