


विकास कुमार
मेराल। ज्ञान गंगा शिक्षण संस्थान हासनदाग में मुखिया फुलमंती देवी के द्वारा रविवार को झारखंड बोर्ड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंचायत के छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, उपेंद्र चौबे पत्रकार यासीन अंसारी, कमलेश चौधरी, सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। गढ़वा जिला इंटर कॉमर्स में जिला सेकेंड टॉपर रोहित कुमार चौधरी 83% रंजीत चौधरी 342 अंक मैट्रिक परीक्षा में हाई स्कूल मेराल की छात्रा पूजा कुमारी 86.2% लाकर पांचवा रैंक तथा रिमझिम कुमारी 84.6% अरुण चौधरी 83% राकेश कुमार 82% प्रियांशु कुमार 81% अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं सहित पंचायत में 60% से ऊपर प्राप्तांक लाने वाले कुल 20 छात्र-छात्राओं को मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र मोमेंटो तथा दीवाल घड़ी व नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने कहा कि मुखिया फुलमंती देवी द्वारा पंचायत के छात्र-छात्राओं को मैट्रिक तथा इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को प्रत्येक वर्ष मुखिया द्वारा सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिस्पर्धा होती है। तथा उन्होंने कहा कि मुखिया द्वारा वैसे छात्र-छात्राएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें जरूरत पड़ने पर यथा संभव मदद किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निर्देशक शिवदत्त चौधरी, संतोष चौधरी, अभिनव चौबे आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाया।