प्रखंड के सदर पंचायत रमना के वार्ड नम्बर-12 में भूतपूर्व सैनिक एवं मुखिया प्रत्याशी गोपाल राम के द्वारा युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से बैट – बॉल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गोपाल राम ने कहा कि युवाओं को सिर्फ डॉक्टर, वैज्ञानिक, मैनेजर बनने की ओर ध्यान न देकर खेल -कूद,ओलंपिक आदि में कैरियर बनाने की ओर भी अग्रसर होना चाहिए।साथ ही कहा कि गरीब खिलाड़ियों को खेल संसाधन प्रदान कर उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है, मेरा प्रयास इसी ओर है कि अपने पंचायत के प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रत्येक आवश्यकता को पूरा करते हुए ,उन्हें महेंद्र सिंह धौनी एवं सौरभ तिवारी की तरह अपने पंचायत,प्रखंड, जिला,एवं झारखंड राज्य का नाम रौशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकूँ।मौके पर युवा खिलाड़ी विक्रम कुमार, विकास कुमार, गंगा बियार, अमन,उदित बियार पिंटु कुमार, कुमार, मनोज कुमार, सतेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, एवं हिटलर कुमार आदि सहित दर्जन भर खिलाड़ी मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating