नेट परीक्षा में पूजा पाठक ने हासिल की बड़ी सफलता

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना प्रखंड के मानदोहर गांव की पूजा पाठक ने यूजीसी-नेट परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने हिंदी विषय में 90.24 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इस परीक्षा में कुल 74,792 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
फिलहाल पूजा पाठक रमना स्थित बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्वजनों के साथ-साथ विद्यालय परिवार में भी हर्ष का माहौल है।
पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं पति पं. रजनीश पाठक को दिया है। उन्होंने बताया कि वे हिंदी विषय में शोध करना चाहती हैं और भविष्य में प्रोफेसर बनने का सपना संजोए हुए हैं।
उनकी इस सफलता पर प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, मुखिया स्वीटी वर्मा, समाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मदेव उरांव सहित कई लोगों ने बधाई दी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating