0 0
चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ एक चोर गिरफ्तार! - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 24 Second




गढ़वा शहर में बाईको की चोरी करने वाला आरोपी चोर पकड़ा गया।

बड़ी खबर गढ़वा शहर से आई है गढ़वा पुलिस ने चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति मेराल थाना क्षेत्र के चांमा गांव निवासी राकेश चंद्रवंशी का पुत्र विकास कुमार चंद्रवंशी है।

गढ़वा थाना पुलिस के द्वारा रंका मोड़ पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाईकल सवार युवक बिना नंबर प्लेट लगे बाईक से आ रहा था। पुलिस को देखते ही बाईक सवार भागने लगा इसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को मोटरसाईकल सहित पकड़ लिया गया । बिना नंबर प्लेट लगे वाहन के बारे में पुछताछ की गई तो उक्त ब्यक्ति द्वारा बताया गया कि मोटरसाइकिल रिलायंश मॉल चिनियाँ रोड के पास से 8 जनवरी को चुराया था। पकड़ा गया युवक विकास कुमार चंद्रवंशी जान बुझकर पुलिस के पकड़ाने के डर से बिना नंबर प्लेट वाहन का प्रयोग कर रहा था। उसके द्वारा चेसिस नम्बर भी हटा दिया गया था। ताकि कोई पहचान नहीं हो पाये।

थाना प्रभारी ने बताया कि विकास कुमार चंद्रवंशी के निशानदेही पर 28 मार्च को रॉकी मुहल्ला स्थित श्रीराम ज्वेलर्श के पास हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की चोरी की गई थी। जिसे मेराल बाजार स्थित असलम मोटरासाईकल रिपेयरिंग सेंटर से बरामद कर लिया गया है ।थाना प्रभारी ने बताया कि विकास कुमार से पुछताछ के क्रम में इन्होने स्वीकार किया कि ये कुछ दिनों से पैसा कमाने के लालच में गढ़वा शहर के विभिन्न स्थानों पर घुम- घुम कर रेकी किया करता था।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress