रमना में अवैध शराब भट्टी ध्वस्त की, 40 लीटर शराब बरामद

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना। रमना थाना पुलिस ने शनिवार के अहले सुबह कार्रवाई करते हुए हरादाग बाजार के समीप संचालित अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद किया, छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि हरादाग कला में अवैध शराब बनाने की सूचना लगातार मिल रही थी। इस पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को मौके से सौ लीटर से अधिक अर्धनिर्मित महुआ जावा मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए, जिनमें दो गैस सिलिंडर, एल्युमिनियम का तसला, चूल्हा व अन्य उपकरण शामिल हैं।
भागे कारोबारी की पहचान हरादाग निवासी सरजू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating