पूर्व विधायक प्रतिनिधि उपेन्द्र दास की मां का निधन, पूरे क्षेत्र में छाया शोक

रिपोर्ट : चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड
खरौंधी (गढ़वा)। खरौंधी प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि उपेन्द्र दास की मां का निधन रांची में इलाज के दौरान हो गया। जैसे ही यह दुखद समाचार क्षेत्र में पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
परिजनों के अनुसार, कुछ दिनों से उनकी तबीयत ख़राब थी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही उपेन्द्र दास के आवास पर लोगों का तांता लग गया। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि देने और परिवार को सांत्वना देने पहुंचा।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा नेता राजा सिंह, भाजपा नेता राजेश रजक सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
अपनी मां के निधन से गहरे आहत उपेन्द्र दास ने भावुक होकर कहा “हम सभी भाई-बहनों की जन्मदात्री, जगत जननी मां आज हमलोगों को छोड़कर अकेली चली गईं। मां, आपकी याद हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी। आपके बिना यह संसार अधूरा है।”
दास परिवार और पूरे समाज में मातम का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि उपेन्द्र दास की मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद हमेशा याद किया जाएगा।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating