कुत्तो के हमला से जंगली हिरण की मौत
ख़बर गढ़वा के भंडरिया प्रखण्ड से आई है
भंडरिया वन क्षेत्र के बिराजपुर गांव के समीप जंगल किनारे कुत्ता के हमला से जंगली हिरण की मौत हो गईं।
भंडारिया से सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
मृत हीरन के शव को भंडरिया वन विभाग ने बरामद कर लिया है । विभाग के कर्मचारियों द्वारा हिरण के शव को भंडरिया वन परिसर में गड्ढा खोदकर नमक डालकर दफन कर दिया गया । इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया वन क्षेत्र पदाधिकारी कन्हैया राम ने बताया कि शायद पानी की तलाश में जंगली हिरण भटक कर बिराजपुर गांव की ओर चला गया था । गांव के लावारिस कुत्तों ने उसे दौड़ा कर हमला कर दिया। कुत्ता के हमला से बुरी तरह से घायल हो गया। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने इस की सूचना वन विभाग को दी ।विभाग के लोग घायल हिरण के पास पहुंचे ।हीरन की सांस चल रही थी । उसे इलाज कर ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। वन विभाग के कर्मियों ने बिराजपुर गांव में लोगों के बीच पंचनामा तैयार किया ।पंचनामा के बाद हिरण के शव को भंडरिया रेंज कार्यालय लाया गया । कार्यालय परिसर में गड्ढा खोदकर उसमें नमक डालकर हिरन के शव को दफन कर दिया गया । इस मौके पर वनरक्षी कमलेश कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी कन्हैया राम सहित काफी संख्या में वन कर्मि एवं ग्रामीण शामिल थे ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating