लातेहार-डालटनगंज मार्ग के लाइन होटलों में छापामारी
लातेहार जिला प्रशासन ने मंगलवार की देर लातेहार शहर के विभिन्न ढाबों में छापामारी की। इस दौरान डालटनगंज मार्ग पर होटवाग में पहाड़ी ढ़ाबा में अवैध शराब एवं बीयर बरामद किया गया। उत्पाद विभाग ने ढाबा के संचालक के विरुद्ध कारवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि रामनवमी के अवसर पर विधि एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अवैध कार्य करने वाले असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।
बीती रात गुप्त सूचना मिलने पर उपायुक्त लातेहार अबु इमरान ने अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री एवं अवैध पशु तस्करी करने वालों की धरपकड़ हेतु छापेमारी करने का निर्देश दिया।
अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार के नेतृत्व में बनी टीम में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ उमेश कुमार शामिल थे।
लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने कहा कि अवैध कार्य कर अमन चैन बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी l
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating