लू की चपेट में आधा झारखंड 11 जिलों में भीषण गर्मी
लू की चपेट में आधा झारखंड 11 जिलों में भीषण गर्मी
झारखंड में गर्मी से राहत नहीं, लू को लेकर अलर्ट जारी।
अगले पांच दिनों तक झारखंड में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने गर्मी में चलने वाले लू को लेकर अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान से राहत नहीं मिलेगी. इन दिनों अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री तक रहने की संभावना है.
पिछले कई दिनों से राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है और कई जिलो में लू चल रही है. जिसके कारण लोगों को अत्यधिक गर्मी का एहसास होने लगा है. अत्यधिक गर्मी और लू से बचाव को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग की ओर से 6 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिले में कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना जताई गई है. वहीं 7 अप्रैल को भी गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और गिरिडीह जिले में लू को लेकर संभावना जताई गई है. अप्रैल महीने में रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री रहने की संभावना है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating