0 0
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरौंधी में पढ़ाई प्रभावित, सर्टिफिकेट व कंपार्टमेंटल फॉर्म को लेकर छात्राओं में चिंता; प्रमुख आभा रानी ने व्यवस्था बहाल करने की मांग - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 22 Second

रिपोर्ट:चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)

खरौंधी (गढ़वा)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खरौंधी में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित रहने से छात्राओं के बीच सर्टिफिकेट और कंपार्टमेंटल फॉर्म को लेकर चिंता बढ़ गई है। 26 जून की रात छात्राओं के बीमार पड़ने की घटना के बाद कई छात्राएं घर चली गई थीं और अब तक विद्यालय की व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। इस कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खासकर 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं को सर्टिफिकेट प्राप्त करने में परेशानी हो रही है, जबकि कंपार्टमेंटल परीक्षा देने वाली छात्राएं फॉर्म भरने को लेकर चिंतित हैं। इस पूरे मामले को लेकर खरौंधी प्रमुख आभा रानी ने चिंता जताते हुए कहा की विद्यालय में आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था बहाल नहीं होने से छात्राओं का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की पढ़ाई बंद होना, सर्टिफिकेट नहीं मिलना और कंपार्टमेंटल फॉर्म को लेकर असमंजस की स्थिति बने रहना गंभीर विषय है। प्रमुख ने शिक्षा विभाग से मांग की की विद्यालय में आवश्यक पदस्थापना और शैक्षणिक व्यवस्था शीघ्र बहाल की जाए, ताकि छात्राएं फिर से नियमित रूप से पढ़ाई शुरू कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सर्टिफिकेट और कंपार्टमेंटल फॉर्म से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि किसी छात्रा का शैक्षणिक नुकसान न हो। स्थानीय अभिभावकों और छात्राओं ने भी मांग की है कि विद्यालय की व्यवस्था जल्द सामान्य की जाए और सर्टिफिकेट व कंपार्टमेंटल फॉर्म की प्रक्रिया समय पर पूरी कराई जाए। उनका कहना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो छात्राओं की पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित हो सकते हैं। प्रमुख आभा रानी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण संस्था में छात्राओं की पढ़ाई बाधित होना चिंता का विषय है और विभाग को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। इस संबंध में संबंधित विभाग और विद्यालय प्रबंधन से भी आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है, ताकि छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियां जल्द सामान्य हो सकें।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress