बालूमाथ पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
बालूमाथ पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
लातेहार में पति निकला
पत्नी का हत्यारा
बालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते 10 अप्रैल को बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू ग्राम अंतर्गत नेवाड़ी टोला में आपसी विवाद को लेकर पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार हत्यारा नेवाड़ी टोला निवासी राम अवतार लोहरा का पुत्र अर्जुन लोहरा है। जिस पर अपनी पत्नी सरस्वती देवी की तेज धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर देने का आरोप है।
इसकी जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में बालूमाथ थाना कांड संख्या 65/2022 दर्ज की गई थी। जिसके आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर आज लातेहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस छापामारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद अनुसंधानकर्ता रवि कुमार के साथ हवलदार राम सुरेश राय आरक्षी उपेंद्र ठाकुर समेत कई सशस्त्र पुलिस बल के जवानों शामिल थें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating