Garhwa: दुल्हन को लेकर आ रहा दूल्हा का कार पलटा

Read Time:1 Minute, 47 Second



गढ़वा जिला की खबर
दुल्हा का बराती कार पलटा

गढ़वा शाहपुर सड़क पर भीखाही मोड़ के समीप अनियंत्रित बराती कार पलटने से दूल्हा दुल्हन सहित 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायलों में दुल्हन ममता देवी, दूल्हा शिवकुमार, बर का बहनोई फरतिया गांव निवासी रंजन कुमार , नागेंद्र कुमार और कोरवाड़ीह गांव निवासी देवकुमार शामिल हैं । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को कोरवाडीह गांव निवासी लल्लू चौधरी का पुत्र शिव कुमार का बारात भीखही गांव निवासी बुधन चौधरी के घर गया हुआ था। जहां बुधन की पुत्री ममता की शादी शिवकुमार के साथ होने के बाद सुबह लड़की का विदा किया गया । विदा करने के बाद जैसे ही कार गांव से निकली भीखही मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दूल्हा दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से चालक देव कुमार को इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना मिलने के बाद वर एवं कन्या दोनों ही पक्ष के लोग सदर अस्पताल पहुंचे।

https://youtu.be/JnafAwYK_AM

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 06 मई 2022 दिन शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेगी भावी महिला मुखिया प्रत्याशी श्रीमती शिरोमणि देवी।
Next post अवैध खनन के दौरान चाल धंसा कई लोगों के दबे होने की आशंका