अवैध खनन के दौरान चाल धंसा कई लोगों के दबे होने की आशंका
अवैध खनन के दौरान चाल धंसा कई लोगों के दबे होने की आशंका
धनबाद जिले के निरसा में भू-धंसान में कई लोगों के दबे होने आशंका जताई जा रही है। घटना गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे की है, जहां चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरीजोड़ में अवैध उत्खनन के कारण लगभग 50 से 100 मीटर गहरा भू-धंसान हुआ है। ग्रामीणों की माने तो इस भू-धंसान में कई लोगों अंदर दब गए हैं। डीसी ने इसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को कन्फर्म करने के लिए कहा है कि पता करके बताएं कि वहां कितने लोग गए थे। बताया जाता है कि कुछ महीने पहले भी निरसा के गोपीनाथपुर में चाल धंसने से दर्जनों लोगों की मौत हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध उत्खनन के बारे में जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार को अवगत कराया गया था। फिर भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई और रात दिन अवैध कोयला व्यापारी धड़ल्ले से अवैध उत्खनन कर कोयला निकाल रहे थे जिसके कारण आज फिर यह बड़ी घटना घटी है।
पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि वह खुद घटनास्थल पर गए थे। उन्होंने कहा कि दो तरह की बातें सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि 40 मजदूर उस खदान में गए थे, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सभी बाहर आ गए थे। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के सभी मजदूर थे जो उत्खनन में लगे हुए थे। जिला प्रशासन से उन्होंने सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating