पलामू में तीन साल की बहन से 14 साल के भाई ने किया दुष्कर्म।
झारखंड के पलामू में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिला के रेहला थाना क्षेत्र में चचेरे भाई ने अपने तीन साल की मासूम बहन के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उघर, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हाालांकि गिरफ्तार आरोपी भी नाबालिग है। उसकी उम्र 14 वर्ष बताई गई है.
ग्रामीणों के मुताबिक बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसका चचेरा भाई वहां पंहुचा और उसे घर से कुछ दूर ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर्स की टीम बच्ची की हालत पर नजर रखी हुई है. घरवाले बच्ची को लेकर काफी चिंतित हैं.
शर्मनाक: 3 साल की बहन को अकेला पाकर 14 साल के चचेरे भाई ने किया रेप
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating