रूपा तिर्की मौत मामले में सीबीआई ने की पूछताछ
साहेबगंज जिले के महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले की सीबीआई जांच कर रही है।पिछले दिनों रूपा तिर्की से जुड़े दर्जनों लोगों से पूछताछ करने के बाद सीबीआई की टीम अब ने जिले के मिर्जाचौकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद और दो महिला होमगार्ड सिपाही से पूछताछ की है। बुधवार की देर शाम तक सभी से सीबीआई ने पूछताछ की है।
जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम ने मिर्जाचौकी थाना प्रभारी से धनंजय मिश्रा हत्याकांड से जुड़े कई सवालों के जवाब जानने की कोशिश की. सीबीआई द्वारा पूछा गया कि मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा द्वारा कभी केस से संबंधित दबाव डालने के लिए फोन किया था या नहीं. इस सवाल पर दारोगा ने सीबीआई को बताया कि किसी तरह का फोन नहीं आया था एवं स्वतंत्र रूप से केस को सॉल्व करने का प्रयास किया है। गौरतलब है कि
साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की धनंजय मिश्रा मर्डर केस में आरोपित पत्नी का केस देख रही थीं. अनुसंधान क्रम में रूपा तिर्की ने खुलासा किया था कि धनंजय मिश्रा की पत्नी और बॉयफ्रेंड ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. उसके बाद पत्नी को जेल भेज दिया गया था. धनंजय मिश्रा रिश्ते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का चचेरा भाई था।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating