IAS बनी गढ़वा के बेटी नम्रता का हुआ गढ़वा में गर्मजोशी के साथ स्वागत,
IAS बनी गढ़वा के बेटी नम्रता का हुआ गढ़वा में गर्मजोशी के साथ स्वागत,
IAS बनी नम्रता का गढ़वा में गर्मजोशी के साथ स्वागत।
नम्रता का आईएएस में चयन होने के उपरांत गढ़वा आगमन पर प्रबुद्ध लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
गढ़वा जिले के हूर ग्राम निवासी विपिन कुमार चौबे की पुत्री नम्रता चौबे का आईएएस में चयन होने से जिलेवासियों में उत्साह का माहौल है। जिलवासियो ने उन्हें बधाई दी।
आईएएस में चयन होने के पश्चात सोमवार को देर शाम नम्रता अपने गृह जिला गढ़वा पहुंची। गढ़वा आने के क्रम में सगे संबंधियों, सामाजिक कार्यकर्ता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तलहे नदी पुल के पास पहुंच कर नम्रता चौबे का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें गुलदस्ता एवं मां गढ़देवी की प्रतिमा भेंट की, इसके बाद वे अपने गांव हूर पहुंची, जहां पर उपस्थित परिजनों ने नम्रता की आरती उतारी कर स्वागत किया और नम्रता को अपने घर तक ले गयें।
मिली जानकारी के अनुसार नम्रता चौबे के पिता जी विपिन कुमार चौबे शिक्षक हैं और बाबा कचहरी में मुद्रांक विक्रेता हैं। नम्रता अपनी संघर्ष और मेहनत से इस मुकाम को पाया। नम्रता उन तमाम छात्रों के लिए प्रेरणा श्रोत है जो UPSC या अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
नम्रता के गांव पहुंचने पर झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, धीरज दुबे, संदीप कुमार, पुष्प रंजन, दौलत सोनी समेत कई लोगों ने बुके व प्रतिमा देकर उनका अभिवादन किया और बधाई दी।
गढ़वा दृष्टि परिवार की ओर से उन्हें ढेर सारी बधाई एवम शुभकामनाएं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating