हटिया स्टेशन पर महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म,
हटिया स्टेशन पर महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म,
ट्रेन में गूंजी किलकारी
रांची के हटिया स्टेशन पर बुधवार को एक महिला यात्री का ट्रेन में सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला की स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे प्रसव के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा सके। आरपीएफ की तत्परता से डॉक्टर की देखरेख में महिला ने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया।
आरपीएफ की हटिया यूनिट को खबर मिली कि सूरत-मालदा एक्सप्रेस के कोच डी-6 में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है और उसके साथ सिर्फ एक साल का बच्चा है। इस सूचना पर आरपीएफ तुरंत सक्रिय हुई। रेलवे की डॉक्टर और मेडिकल टीम को ट्रेन के हटिया स्टेशन पहुंचने के पहले तैनात किया गया। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची, टीम ने ट्रेन की बोगी में ही उसका सुरक्षित प्रसव कराया।
आरपीएफ की महिला स्टाफ एवं कुछ महिला सहयात्रियों ने बोगी में कपड़े से घेरा बनाया। महिला ने थोड़ी देर में बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान ट्रेन हटिया स्टेशन पर करीब 25 मिनट तक रुकी रही। बाद में प्रसूता महिला यात्री, नवजात बच्चे और उसके एक वर्ष के बच्चे को एम्बुलेंस से रेल अस्पताल भेज दिया गया।
प्रसूता का नाम सुनीता रजक है और पश्चिम बंगाल के वर्दवान जिले के पानागढ़ की रहने वाली है। आरपीएफ ने महिला के भाई को फोन कर इसकी जानकारी दे दी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating