ट्रेन के इंजन के नीचे बैठ किया
190 किलोमीटर का सफर
राजगीर से गया तक एक युवक ने ट्रेन के इंजन के नीचे घुस कर 190 किलोमीटर तक का सफर तय किया और सकुशल बाहर भी निकला। गया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ड्राइवर जब नीचे उतरा, तो पानी मांगने की आवाज सुनाई दी। ड्राइवर ने नीचे झुक कर देखा, तो इंजन में एक व्यक्ति दिखा। तब आरपीएफ और रेलवे कर्मचारी की मदद से उसे खींचकर बाहर निकाला गया।
घटना सुबह चार बजे गया स्टेशन पर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस की है। ड्राइवर के मुताबिक वह ट्रेन के इंजन के नीचे सेंट्रल मोटर के पास बैठा था। रेल कर्मचारियों का कहना है जिस स्थान पर वह युवक बैठा था, वहां घुसकर बैठना नामुमकिन सा है। रेलकर्मी उसे विक्षिप्त बता रहे हैं।
उस ट्रेन के ड्राइवर एस चौधरी इंजन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर कदम रखा ही था कि इंजन के नीचे से किसी व्यक्ति की पानी मांगने की आवाज उन्हें सुनाई दी। पानी मांगे जाने की आवाज सुनकर वह कुछ पल के लिए चौंक गए, लेकिन टॉर्च के सहारे इंजन के नीचे देखा, आवाज सेंट्रल मोटर के नीचे से आ रही थी। इस बात की सूचना उन्होंने तुरंत डिप्टी एस एस को दी। इसकी जानकारी आरपीएफ पोस्ट को भी दी गई। उसके बाद आरपीएफ और रेल मुसाफिरों की मदद से किसी तरह उस व्यक्ति को बाहर निकाला।
रेलवे के जानकारों का कहना है कि इंजन डब्ल्यू ए पी 7 मॉडल एबीबी इंजन है। इसके नीचे किसी व्यक्ति का जाना बेहद कठिन है। इस मसले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating