चलती ट्रेन से झपट्टा मार मोबाइल की लूट
अगर आप भी रेल यात्रा के दौरान ट्रेन की बोगी के दरवाजे पर बैठने की आदत रखते हैं तो ये वीडियो जरूर देख लें। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दो लड़के ट्रेन की बोगी के दरवाजे पर बैठकर खुली हवा का आनंद लेते हुए मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं. ट्रेन नदी के ऊपर बने पुल पर तेज रफ्तार से गुजर रही है और अचानक बाहर से किसी ने लड़के के मोबाइल को झपट्टा मारकर छीन लिया… ध्यान से देखें कैसे चोरों ने एक झटके में मोबाईल को छीना..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को बिहार के बेगूसराय का बताया जा रहा है. एक ट्रेन नदी पर बने पुल के ऊपर से गुजर रही है. इस बीच गेट पर दो युवक बैठे दिख रहे हैं. उनमें एक युवक मोबाइल से वीडियो शूट कर रहा था. और अगले ही पल वो हैरान रह जाता है जब पुल पर ही ट्रेन के तेज रफ्तार के बाद भी किसी ने झपट्टा मारकर उसके फोन को छीन लिया. ये सारा घटना एक व्यक्ति के मोबाइल में कैद हो गया. दरअसल, दूसरा कोई यात्री भी पीछे से नदी का वीडियो बना रहा था और संयोगवश मोबाइल छीनने का घटना उसके फोन में कैद हो गया.
Read Time:1 Minute, 46 Second