0 0
किडनी फेल होने से पुलिस जवान की मौत - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 22 Second

किडनी फेल होने से पुलिस जवान की मौत

मझिआंव थाना क्षेत्र के आमर गांव के पश्चिम टोला निवासी खेलावन राम पासवान के 45 वर्षीय पुत्र जिला पुलिस के जवान भरत राम की किडनी फेल होने से मौत हो गई। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत राम पिछले कई वर्षो से सुगर नामक बीमारी से पीड़ित था। जिस कारण उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थी। लगभग पिछले चार वर्षों से दोनों किडनी का रांची में इलाज के दौरान डायलिसिस चल रहा था।


लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के शव को रांची से उसके पैतृक आवास आमर गांव लाया गया। जहां बुधवार को देर शाम कोयल नदी में अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी सहित दो अविवाहित लड़का एवं एक लड़की को छोड़ गए। इधर पुलिस के जवान की असामयिक मौत से परिजनों सहित आसपास के लोग मर्माहत है

https://youtu.be/D7mW40hsvPk

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress