जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष को दी बधाई।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में रमना प्रखंड की जिप सदस्य सह अध्यक्ष पद की झामुमो समर्थित प्रत्याशी शांति देवी ने एकतरफा मुकाबले में सुमन देवी को हराकर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। चुनाव में शांति देवी को 21 एवं सुमन देवी को मात्र 4 मत प्राप्त हुए। प्रखंड के जिला परिषद सदस्य शांति देवी के जिला परिषद अध्यक्ष बनने पर रमना प्रखंडवासियों में खुशी की लहर है। इस खुशी को लोगों ने आतिशबाजी व मिठाई बांटकर व्यक्त किया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रचंड बहुमत से झामुमो समर्थित शांति देवी को प्रखंड की जनता ने जिला परिषद सदस्य की कुर्सी पर बैठाया, उसी प्रचंड बहुमत से शांति देवी ने जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा लिया। यह जीत जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि इस जीत से प्रखंड में विकास को नई गति मिलेगी। शांति देवी को जिला परिषद अध्यक्ष बनने पर कई लोगों ने बधाई दिया है। बधाई देने वालों में रोहित वर्मा, नरेश प्रसाद गुप्ता , चितरंजन सिंह, उदित ठाकुर, लाला सिंह, प्रदीप सिंह, गोपाल प्रसाद गुप्ता, दीपक सिंह सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating