0 0
Read Time:3 Minute, 29 Second



बंशीधर नगर (गढ़वा):- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के समापन के बाद प्रशासन की ओर से गांव सरकार गठन करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को प्रखंड के हलिवंता कला, पिपरडीह, गरबांध व भोजपुर पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से उप मुखिया का चयन किया गया तथा मुखिया, उप मुखिया व ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हलिवंता कला पंचायत में कुल 13 वार्ड है। सभी 13 वार्ड के सदस्यों ने सर्वसम्मति से वार्ड संख्या 1 के सदस्य दिलीप कुमार रवि को उप मुखिया मनोनीत किया। वहीं पिपरडीह पंचायत में असगर अंसारी को उपमुखिया निर्वाचित घोषित किया गया। असगर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुषमा देवी के 4 मत के मुकाबले 7 मत लाकर उपमुखिया बने। हलिवंता कला पंचायत के नव चयनित मुखिया सविता देवी, उप मुखिया दिलीप कुमार रवि व वार्ड सदस्यों तथा पिपरडीह पंचायत के नवचयनित मुखिया उषा देवी, उपमुखिया असगर अंसारी व वार्ड सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इधर गरबांध पंचायत में उपमुखिया पद के लिए पार्वती देवी व प्रतिमा देवी ने नामांकन किया। यहां 13 वार्ड है। जिसमें 6 मत पार्वती देवी को व 4 मत प्रतिमा देवी को मिला तथा तीन मत रद्द किया गया। वहीं भोजपुर पंचायत में उप मुखिया पद के लिए सभी दस ग्राम पंचायत सदस्यों ने मनीष प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया। नव चयनित उप मुखिया मनीष प्रसाद यादव को निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा के द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। भोजपुर पंचायत के नवचयनित मुखिया ओमप्रकाश उरांव, उपमुखिया मनीष प्रसाद यादव व वार्ड सदस्यों तथा गरबांध पंचायत के नवचयनित मुखिया सिबिष्टियानी देवी, उपमुखिया पार्वती देवी व वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा ने दिलाई। मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल निरीक्षक दुखन राम, प्रखंड कार्यालय सहायक अनिल सिंह सहित सभी वार्ड सदस्य व ग्रामीण सहित सभी वार्ड सदस्य व ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *