घृतिकर में हुए बढ़ोतरी को लेकर लोगों में आक्रोश, कम नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: सुमित्रा देवी
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
मंझिआंव।गढ़वा। नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्षा सुमित्रा देवी ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित किया।उन्होंने कहा की वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूर्व के वर्षों से
लगभग 4 गुना घृतिकर अप्रत्याशित रूप में बृद्धि हुई है।वहीं उन्होंने कहीं की प्रॉपर्टी कर में वृद्धि होने के कारण यहां कि आमजनों पर काफी वित्तीय बोझ बढ़ गया है ज्ञात हो कि कोरोना महामारी होने के कारण लोगों का काफी आर्थिक नुकसान हुआ है जिसके कारण लोग प्रॉपर्टी कर चुकाने में असमर्थ हो जा रहे हैं जिसे यहां के आमजनों में घृतिकर अप्रत्याशित रूप से 4 गुना बढ़ोतरी से लोगो में रोष व्याप्त है।
नगर पंचायत क्षेत्र के निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने माननीय मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार से आग्रह किया है कि नगर पंचायत मंझिआंव के आमजनों के सुविधा हेतु पूर्व से लागू प्रॉपर्टी कर के आधार पर ही वसूली हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए जिससे कि नगर पंचायत मंझिआंव की समस्त जनता को प्रॉपर्टी कर भरने में सहूलियत हो सकें। वही नगर पंचायत क्षेत्र के निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहीं कि इस संबंध में जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है तो जनहित में उग्र आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन की जाएगी। मौके पर वार्ड पार्षद बीना देवी, वार्ड पार्षद पार्वती कुवंर, इंजमाम खान, महताब खान,अवधेश राम,दुर्गेश मेहता इत्यादि कई लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating