पीएम किसान व बिरसा किसानों के बीच केसीसी का लाभ लेने के लिए विशेष शिविर का किया गया आयोजन
बंशीधर नगर (गढ़वा):- प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को पीएम किसान व बिरसा किसानों के बीच केसीसी का लाभ लेने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, जिप सदस्य रानी बाला, पिपरडीह पंचायत की मुखिया उषा देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे आदि ने दीप जलाकर किया। शिविर में 65 किसानों का विभिन्न बैंकों के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की स्वीकृति दी गई। साथ ही केसीसी ऋण के लिए 250 आवेदन जमा किया गया। 65 किसानों के बीच अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया। साथ ही केसीसी ऋण लेने व भुगतान की पूरी प्रक्रिया को विस्तृत रूप से किसानों को बताया। अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि ऋण लेकर कृषि कार्य करें और समय पर इसका भुगतान संबंधित बैंक को अवश्य करें। सरकार की ओर से दी जा रही ऋण का लाभ सभी किसान उठाएं। मौके पर अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, अंचल निरीक्षक दुखन राम, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ज्ञानचंद केशरी, आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक दयानंद पांडेय, एग्री क्लीनिक के प्रखंड समन्वयक सरोज सोनकर, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज कौशल कुमार, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मी, किसान मित्र मुकेश कुमार शुक्ला, शिवकुमार पासवान, किसान बालेश्वर ठाकुर, शिवबच्चन राम, श्यामलाल मेहता सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating