पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने हुसैनाबाद थाना का किया निरीक्षण
पलामू: जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा हुसैनाबाद थाना पहुंच कर कई मामलों को सत्यापन किया साथ ही उन्होंने थाना परिषर का भौतिक निक्षण किया ,इस मौके पर उन्होंने थाना में दैनिक काण्ड पंजी समेत लंबित काण्ड को जल्द पूरा करने को भी कहा इसके बाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश से मिल अन्य कई विभागीय कार्यो को बरी बारी अवलोकन किया।उन्होंने मीडिया को बताया कि मैं मुख्य रूप विभागीय कार्यो के निष्पादन के लिए आया हूं जिसमें मुझे थाना में निरीक्षण करना था एक सवाल में उन्होंने कहा की इसके अलावा अनुसूचित अत्याचार अधिनियम में एसपी ही अनुसंधान कर्ता होते हैं इसलिए हुसैनाबाद में कई मामला लम्बित था उन्होंने बताया कि आज पीड़ित परिवार न्याय दिलाना पुलिस का कर्तव्य हैं उन्होंने बताया कि एस सी एस टी एक्ट के कुल 7 मामलो को मैं आज देखा। साथ ही दोनों पक्षों को बुलाकर मामलों को गम्भीरता पूर्वक अनुसंधान किया जिसमें थाना क्षेत्र के ग्राम दरुवाबेनी,गम्महरिया देवरी कला, जैसे कुल सात मामलो को सत्यापन किया।उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद में ज्यादातर मामला जमीन विवाद से है सभी कांडो को अवलोकन करने पर क्रमश उसका केंद्र बिंदु जमीन विवाद ही हैं। मौके हुसैनाबाद थाना प्रभारी अजय कुमार पुलिस निरीक्षक संजय रवि टोप्पो महिला थाना प्रभारी सुरबाला भृंगराज सब इंस्पेक्टर इन्द्रेव कुमार राम ,रीडर अशोक कुमार एसआई शैलेन्द्र कुमार सिंह, बादल मुर्मू, सचिदानंद चौधरी, मनोज कुमार राम ,नन्द कुमार पासवान, सोमप्रकाश सिंह, डी के सिह रामबालक सोरेन जीतेन्द्र कुमार पंकज कुमार सिंह सहित सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating