0 0
महेंद्र सिंह धोनी का सादगी अंदाज, करोड़ों रुपए कमाने वाले धौनी - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 51 Second




महेंद्र सिंह धोनी का सादगी अंदाज, करोड़ों रुपए कमाने वाले धौनी

रांची के जंगल में जाकर धोनी ने कराया अपने घुटनों का इलाज , मात्र ₹40 से मिली उन्हें दर्द से राहत

झारखंड के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी सादगी अंदाज में दिखे, करोड़ों रुपए कमाने वाले महेंद्र सिंह धोनी देश विदेश के बड़े अस्पतालों में नहीं बल्कि झारखंड के एक छोटे से गांव में अपने पैर का इलाज करा रहे हैं। मात्र ₹40 की इलाज से उन्हें राहत भी मिल रही है, इसका सुझाव उनके माता-पिता ने ही दिया जो कुछ दिनों पहले उस वैद्य से इलाज कराया था।

राजधानी रांची से 70 किमी दूर लापुंग के जंगली इलाके में एक गल गली नाम का धाम वही के रहने वाले वैद्य वंदन सिंह खेरवार उनका इलाज कर रहे हैं। इलाज कर रहे वैद्य ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी को दोनों घुटने में दर्द है, और उन्हें चलने में परेशानी हो रही है। वैद्य ने उन्हें कैल्शियम की दवा बना कर उन्हे दी। पैर में उनका सूजन भी था। वैद्य ने बताया कि दवा का उपयोग करने पर उनका पैर का सूजन भी कम हुआ। धोनी वैद्य से इलाज कराने के लिए 5 बार आ चुके हैं।

वैद्य के बारे में इसकी जानकारी उनके माता-पिता ने उन्हें दिया, उनके माता-पिता पिछले तीन महीनों से वेद के पास जा रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों को घुटने में समस्या है और पिछले तीन महीने से उनका इलाज कर रहे हैं। माता-पिता को इलाज से लाभ मिला होगा तब ही धोनी उनके पास आए है।

वंदन वैद्य ने बताया कि धोनी जब पहली बार उनके पास आए तो वह उन्हें पहचान ही नहीं पाए। साथ में आए भाई ने परिचय कराया तब उन्हें अहसास हुआ कि जिस धोनी को टीवी स्क्रीन पर बल्ला घुमाते देखा है वह उनके सामने खड़े हैं।

वैद्य वंदन ने बताया कि इलाज के लिए फीस के रूप में मात्र 20 रुपए लिए जाते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर दवा के लिए अलग से 20 रुपए लगते हैं। उन्होंने बताया कि धोनी पिछली बार 26 जून को उनके पास आए थे।

https://youtu.be/v6PM0u_ksxw

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress