अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा आम जनता व सरकारी योजनाओं के लाभुकों के लिए सरकारी दर पर मिलेगा बालू
बंशीधर नगर (गढ़वा):- अनुमंडल के सभी आम जनता व सरकारी योजनाओं के लाभुकों के लिए सरकारी दर पर बालू उपलब्ध है। इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि अनुमंडल के किसी भी व्यक्ति व लाभुक को सरकारी योजनाओं, सरकारी निर्माण कार्यों में या निजी निर्माण कार्य में बालू की आवश्यकता हो तो वह जेएसएमडीसीएल के केतार अंचल अंतर्गत पांचाडुमर बालू स्टॉक यार्ड से संपर्क कर सरकारी दर पर बालू का उठाव कर सकते हैं। आवेदक को जेएसएमडीसीएल के वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर बालू प्राप्त करना होगा। साथ ही खरौंधी अंचल अंतर्गत खोखा में बालू अनुज्ञप्ति धारी अजमल अंसारी के अनुज्ञप्ति स्थल से सरकारी दर पर बालू प्राप्त किया जा सकता है। बताते चलें कि बालू के अभाव में गरीबों का प्रधानमंत्री आवास सहित सरकारी योजनाओं व निजी पक्का योजनाओं का कार्य ठप हो गया था। अब बालू उपलब्ध होने पर गरीबों का आशियाना बनेगा साथ ही विकास योजनाओं का कार्य भी प्रारंभ होगा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating