अनुमंडल पदाधिकारी ने सब्जी बाजार, चेचरिया बैल बाजार, मुख्य पथ तथा बस स्टैंड के लिए हेन्हो मोड़ के पास निर्धारित स्थल को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा एवं अंचल निरीक्षक दुखन राम को बतौर दंडाधिकारी किया प्रतिनियुक्त
बंशीधर नगर (गढ़वा):- अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने नगर पंचायत क्षेत्र के सब्जी बाजार चेचरिया बैल बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 मुख्य पथ तथा बस स्टैंड के लिए हेन्हो मोड़ के पास निर्धारित भूमि पर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश अंचल अधिकारी श्री बंशीधर नगर को दिया है। एसडीओ ने कहा है कि नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के अंतर्गत सब्जी बाजार, चेचरिया बैल बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 मुख्य पथ तथा बस स्टैंड के लिए हेन्हो मोड़ के पास निर्धारित भूमि पर स्थानीय व्यक्तियों व दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण कर व्यापार किया जाता है। जिसके कारण आम जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैै। साथ ही मुख्य सड़क एवं बाजार में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। अनुमंडल पदाधिकारी ने सब्जी बाजार, चेचरिया बैल बाजार, मुख्य पथ तथा बस स्टैंड के लिए हेन्हो मोड़ के पास निर्धारित स्थल को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा एवं अंचल निरीक्षक दुखन राम को बतौर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। अतिक्रमण हटाने की संपूर्ण कार्रवाई के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की को बतौर वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया हैै। साथ ही इस दौरान माफी के लिए श्री बंशीधर नगर अंचल अमीन योगेंद्र कुमार, भवनाथपुर अंचल अमीन जनार्दन महतो व खरौंधी अंचल अमीन जाकिर हुसैन को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर आगामी 20 जुलाई तक नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूर्ण करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। थाना प्रभारी को अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस पदाधिकारी एवं महिला/पुरुष पुलिस बल तथा लाठी पार्टी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating