टेट पास सहायक शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बीआरसी मैदान में किया बैठक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना – प्रखंड के टेट पास सहायक अध्यापकों ने प्रदेश कमेटी के निर्णयानुसार सभी विद्यालयों में सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किया। साथ टेट पास सहायक अध्यापकों का समायोजन व टेट बिसंगति की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के बोकारो स्थित आवास भंडारदह में 17 जुलाई को आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बीआरसी मैदान में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रमना एवं विशुनपुरा के टेट पास सहायक अध्यापकों ने कहा कि 14 दिसंबर की वार्ता के क्रम में महाधिवक्ता की राय के अनुसार वेतनमान पर एक माह के अंदर बैठक करने की बात हुई थी। लेकिन इस विषय पर अभी तक कोई पहल नहीं हुई। वहीं टेट पास सहायक अध्यापक एनसीटीई के सभी मानकों को पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि टेट पास सहायक अध्यापकों का समायोजन होना चाहिए। बैठक में प्रखंड के सभी टेट पास सहायक अध्यापकों से प्रदेश कमेटी के आह्वान पर 16 जुलाई को ही शिक्षा मंत्री के बोकारो के भंडारदह आवास पर चलने की अपील किया गया। मौके पर प्रताप यादव, राहुल सिंह कुशवाहा, अजय यादव, खुर्शीद आलम, इरशाद आलम, नरेन्द्र ठाकुर, रवि कुमार, आनंद प्रताप देव, राकेश सिंह कुशवाहा, विरेंद्र मेहता, विरेंद्र ठाकुर, दिलीप कुमार, संजय राम, राजेश गुप्ता, सुधीर पांडेय, रामराज पांडेय, संदीप कुमार, अवधेश यादव, प्रवीण कुमार पाण्डेय ,जयनाथ यादव एवं उपेंद्र प्रसाद सहित रमना व विशुनपुरा के टेट पास सहायक अध्यापक उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating