अखिल भारतीय आदिवासी महासभा की ओर से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर संकल्प सभा का किया गया आयोजन
बंशीधर नगर (गढ़वा):- अखिल भारतीय आदिवासी महासभा की ओर से मंगलवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जंगीपुर गांव में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने एक स्वर से संगठित होने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामनाथ उरांव ने कहा कि आदिवासियों को अपनी भाषा में घर में व अपने लोगों से बात करनी चाहिए। आज हमारे बच्चे उरांव भाषा क्या है यह नहीं जानते हैं। जल, जमीन, जंगल पर खतरा पैदा हो गया है। बड़े पैमाने पर नदियों से बालू का उत्खनन व पहाड़ों से पत्थर तोड़ कर पूरे पर्यावरण को प्रदूषित कर दिया गया है। जिससे वर्षा का चक्र गड़बड़ा गया है। जंगल से हमें जड़ी-बूटी और फल मिलता था, जिससे हमारा व हमारे परिवार का पेट पलता था। आंवला, पियार, महुआ, सखुआ, सलई आदि का पेड़ खत्म होते जा रहा है। आदिवासियों की भूमि पर बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया है। रुपये और शराब के बल पर हम आदिवासियों की भूमि पर गैर आदिवासी अपना अधिकार जमाते जा रहे हैं। हम सभी आदिवासियों को एकजुट होकर अंधविश्वास व नशाखोरी के खिलाफ कार्य करना चाहिए। साथ ही अपने हक हकूक के लिए आवाज उठाना चाहिए। सभा को भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, राजकुमार राम, देवीदयाल मेहता, गणेश सिंह, इंद्रदेव घांसी आदि ने संबोधित किया। मौके पर बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating