प्रेमी के खून से प्रेमिका की भरवाई मांग, वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने उठाया बड़ा कदम।
प्रेमी के खून से प्रेमिका की भरवाई मांग, वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने उठाया बड़ा कदम।
बिहार के मुंगेर जिले में शादी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. हवेली खड़गपुर में स्थित झील घूमने आए प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करा दी गई. वहां मौजूद लोगों ने पहले युवक की अंगुली कटवाई फिर खून से युवती की मांग भरवाई. इसके बाद घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया. वीडियो वायरल होते ही सनसनी फैल गई. परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने दोनों की औपचारिक और पूरे विधि-विधान से शादी करवाने का फैसला लिया.
जानकारी के अनुसार, मुंगेर में पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में अज्ञात लोगों द्वारा एक प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवाते हुए दिख रहा है. लोगों ने खड़गपुर झील घूमने आए प्रेमी जोड़े में से युवक की अंगुली कटवाई, फिर उसकी खून से युवती की मांग भरवा दी. वहां मौजूद लोगों ने उन इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.
वायरल वीडियो की जांच करने पर यह बात सामने आई है कि यह वीडियो हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित खड़गपुर झील का है. प्रेमी जोड़े की खून से मांग भरवाने का मामला चर्चा में है. बाद में पता चला कि यह वीडियो 21 अगस्त का है. युवक-युवती हवेली खड़गपुर स्थित झील घूमने गए थे. दोनों के बीच 2 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान मिथलेश कुमार के तौर पर की गई है. युवती हवेली खड़गपुर में रहकर पढ़ाई करती है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
Previous post
एक तरफा प्यार में शाहरुख ने अंकिता को जलाया!जिंदगी की जंग हार गई झारखंड की बेटी अंकिता
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating