विषैले लड्डू खाने से बच्चे की मौत, गढ़वा बड़ी खबर Garhwa Drishti News
परिवार में बच्चे की मौत से मची चीख पुकार। गढ़वा जिला में बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुशदंड गांव में एक परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा, एक ही परिवार के चार बच्चों की स्थिती हुई गम्भीर। ईलाज के दौरान रांची ले जाने के क्रम में एक की हुई मौत। बताया जा रहा है कि विषैले तिल का लड्डू खाने से ऐसी स्थिति उत्पन हुई।
तिल का लड्डू खाने से 4 बच्चों में फूड प्वाइजनिंग हो गई। जिसके बाद परिजनों के द्वारा आनन फानन में चारों को इलाज के लिए नगर उंटारी अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चारों को चिकित्सक द्वारा इलाज शुरू कर दी गई जिसके बाद तीन की स्थिति सुधार हुआ जबकि एक की स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई.. उसे इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही एक बच्चे की मौत हो गई।
मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि मेरा छोटा लड़का रास्ता से जा रहा था रास्ते पर तिल का लड्डु रखा हुआ था.वह उठाकर पहले खाया उसके बाद घर लाकर अपने भाई और बहन को खिलाया।तिल का लड्डू खाते ही चारो की स्थिति बिगड़ने लगी,और एक की मौत हो गई.मौत के बाद पुलिस एवं स्वास्थय विभाग की टीम भी जांच में जुट गई है.पुलिस ने तिल के लड्डू को अपने पास जांच के लिए सुरक्षित रखा है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating