घड़ा फोड़ कार्यक्रम मुखिया प्रमोद कुमार, समाजसेवी रामविचार साहू,विधयाक प्रतिनिधि हेमन्त कुमार पाठक ने सयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुरुआत।

केतार – केतार बाजार के प्रांगण में गुरुवार को दुर्गा पूजा विसर्जन के पूर्व घड़ा फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गे की पूजा अर्चना के पाश्चत मुखिया प्रमोद कुमार, समाजसेवी रामविचार साहू,विधयाक प्रतिनिधि हेमन्त कुमार पाठक ने सयुक्त रूप से फीता काटकर शुरुआत किया। इस घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियो ने भाग लिया । जिसमे लॉटरी के द्वारा सर्वप्रथम रहीस ठाकुर को खेल खेलने का मौका मिला । खेल कमिटी के गौतम कुमार पाल ने आँख में पट्टी बांधकर रहीस ठाकुर हरी झंडी दी। रहीस ठाकुर ने पहली पारी में ही निशाना लगाकर घड़ा को डंटे से फोड़ देकर विजयी हो गया। विजेता रहीस ठाकुर को मुखिया प्रमोद कुमार ने एक हजार एक सौ रूपये नगद एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा कि पहली बार केतार बाजार में युवाओं को उत्स वर्धन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से पंचायत के होनहार युवा निखरते है। घड़ा फोड़ इस कार्यक्रम के पाश्चत केतार के व्यवसायी ,प्रशाशन, वुद्धिजीवी सहित अन्य लोगो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप मुखिया संजय पाल, दिलीप जयसवाल,मनोज मेहता, अमर नाथ जायसवाल, रामनारायन पासवान,जोखू राम,प्रवेश पाल, अशोक प्रसाद, विनोद प्रसाद, पंकज कुमार संजय ठाकुर, राजू पटेल शहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating