बिशुनपुरा पंचायत में आपकी सरकार-आपकी योजना, आपके द्वार”कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा हाई स्कूल के मैदान में आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार”कार्यक्रम के तहत विशुनपुरा पंचायत में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा, सीईओ निधि रजवार ,जिप सदस्य शम्भू राम चन्द्रवंशी,ब्लांक प्रमुख दीपा कुमारी व बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रमिला देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, मनरेगा 15वें वित्त आयोग, वन विभाग, गृह विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, बिजली विभाग, के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्टांल लगाकर ग्रामीण जनता के समस्याओं से संबंधित आवेदन को लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा ने कहा कि सरकार की यह बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है जिसमें आम जनता को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने यह निर्णय लिया है। ताकि आम जनमानस को इसका समुचित लाभ दिलाया जा सके।
वही जेएसएलपीएस के तरफ से सखी बहनों को 15 लाख रुपए का चेक दिया गया।
इस मौके पर नोडल पदाधिकारी सह बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा, अंचलाधिकारी निधि रजवार, ब्लांक प्रमुख दीपा कुमारी, जिप सदस्य शम्भू राम चन्द्रवंशी, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रमिला देवी, एनडीसी विकास कुमार सिंह, बीपीएम मोनिका डोड्राय, सीडीपीओ रीना देवी, सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता, एएनएम तारा देवी, डॉ प्रवीण यादव,चंदन कुमार मेहता, समाजसेवी उमेश कुमार मेहता, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating