रमना प्रखंड के रमना पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” के द्वितीय चरण के तहत रमना प्रखंड के रमना पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 1400 आवेदन प्राप्त हुए। उक्त शिविर में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय उपस्थित हुए एवं शिविर में लगाये गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। सभी ग्रामीणों से शेर में लगाए गए स्टालों पर जाकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए लाभान्वित होने की अपील की। नागरिकों को योजना का लाभ देने एवं उनके समस्याओं का निराकरण हेतु विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां आम जनता अपनी समस्याओं अथवा संबंधित योजना के लाभ लेने हेतु संबंधित विभाग के काउंटर पर जाकर अपना आवेदन पत्र समर्पित कर एक्नॉलेजमेंट रिसिप्ट प्राप्त कर कर रहें थें। आयोजित शिविर में पीडीएस अंतर्गत 170, पेंशन के तहत 51, पेयजल के 25 मनरेगा के 411, पशुपालन के 10, जेएसएलपीएस के 10, स्वास्थ्य एवम पोषण के 71, भूमि सुधार अंतर्गत 02, कृषि के 06, ई-श्रम के 24, 15वें वित्त के 28, आवास के 419, विद्युत के 01 एवम अन्य के तहत 182 आवेदन प्राप्त हुए।

इसके अतिरिक्त प्रमाण-पत्र निर्गत हेतु, स्वास्थ्य एवम पोषण, वन विभाग, बैंक, शिक्षा विभाग, पंचायती राज, विद्युत विभाग, एस बी एम व अन्य मामले से संबंधित आदि के भी स्टॉल लगाया गया था एवं हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई थी। आयोजित किये गये शिविर में कुल 1400 प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु पोर्टल पर अपलोड किया गया। कार्यक्रमों का आयोजन कर “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार” के तहत शिविर के जरिये विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों के आम नागरिकों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता से पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। आज शिविरों का आयोजन उक्त प्रखंड एवं पंचायत के अलावे जिले के अन्य प्रखंडों यथा- मेराल, गढ़वा, भवनाथपुर एवं कांडी प्रखंड में भी किया गया था।

More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating