माइंस संचालकों को अनावश्यक परेशान करने वाले कर्मचारियों पर होगी करवाई!
पलामू से अमर मिश्रा की रिपोर्ट
पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलू दोड्डे ने गुरुवार को भू-अर्जन,भू-हस्तांतरण,आधारभूत संरचना व राजस्व संग्रहण को लेकर जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों,अलग-अलग विभागों के कार्यपालक अभियंताओं, व सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक की.सर्वप्रथम उन्होंने बैठक में आये विभिन्न माइंस के प्रतिनिधियों व आंचलाधिकारियों से आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों का संपादित करने पर बल दिया.इस दौरन उपायुक्त श्री दोड्डे ने कहा कि कोई भी राजस्व कर्मचारी माइंस कंपनियों को अनावश्यक परेशान करता पाया गया तो उक्त कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.इसके पश्चात उपायुक्त ने एनएच 75 व एनएच 98 के तहत आरही परेशानियों को दूर करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया.इसके अलावे उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए राजस्व संग्रहण की भी समीक्षा की.इस क्रम में खनन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया कि वार्षिक लक्ष्य 212.78 करोड़ के विरुद्ध अबतक 78.36 करोड़ की वसूली की गयी है.वहीं उत्पाद विभाग को 132 करोड़ वसूली का वार्षिक लक्ष्य दिया गया था जिसके विरुद्ध 68 करोड़ की वसूली कर ली गयी है.इसी तरह उन्होंने अवर निबंधक, परिवहन विभाग,राष्ट्रीय बचत विभाग, नगर निगम,विद्युत सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गयी.उन्होंने सभी सीओ को दाखिल-खारिज के आवेदनों को तय समय सीमा में निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया

More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
Average Rating