पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान।
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के संध्या मोड़, महुली मोड़ चौराहा पर दैनिक जागरण अखबार के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व एसआई संजय कुमार महतो कर रहे थे।एसआई संजय कुमार महतो के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक दुपहिया वाहन चालकों को शपथ दिला कर छोड़ दिया गया। जहां सड़क दुर्घटना में हो रहे बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र ओझा के मार्गदर्शन में आज बिशुनपुरा में सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर वाहन चालकों, ग्रामीणों, युवकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों की जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया गया। वहीं उपस्थित बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी आए दिन न्यूज के माध्यम से पढ़ते हैं और समाचारों में सुनते हैं कि किस प्रकार से लोगों का अनमोल जीवन सड़क दुर्घटना के कारण बर्बाद हो जा रहा है। जिसमें ज्यादा संख्या उन युवाओं की होती है जिन्हें सड़क यातायात से संबंधित बातों की जानकारी नहीं होती है। वे सड़क पर बाईक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते, ऊपर से ट्रिपल लोडिंग और फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट भी नहीं लगाते हैं । जो उनकी दुर्घटना का कारण बनता है। मौके पर झारखंड वार्ता न्यूज़ चैनल के प्रखंड रिपोर्टर अजीत कुमार रवि, बिशुनपुरा थाना एएसआई संजय महतो, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, सोनू गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थें ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating