बराही धाम में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भंडारा के साथ हुआ संपन्न।
हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के चर्चित बराही धाम परिसर में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम मंगलवार को भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया।इस अवसर पर उतर प्रदेश, बिहार, झारखंड के भोजपुरी लोक गायिका गायक,करिश्मा राठौर, कंचन सिंह, अंकित सिंह, धर्मेन्द्र धाकड़, राजन रसीला व तिरुपति बालाजी के कलाकारों की धूम रही। इस दौरान बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने धाम परिसर में पहुँचकर शिव मंदिर में जलाभिषेक पूजा अर्चना की पूरा तीन दिन हर हर महादेव के जयघोष से पूरा पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा,वही जागरण कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर एक भजनों की अमृत वर्षा से पूरा परिसर में उमड़ी भीड़ झूमते नजर आए।कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीपी के वरीय युवा नेता सूर्या सोनल सिंह, शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मप्रेमी व समाजसेवी रंधीर कुमार सिंह , समाजसेवी आकाश श्रीवास्तव,योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, प्रिंस सिंह, जितेंद्र सिंह ,अयोध्या सिंह टिकैत बिहार उत्तर प्रदेश के चर्चित एंकर रवि कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।साथ ही रंधीर कुमार सिंह ने सभी कलाकारों व अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।मौके पर सूर्या सोनल सिंह ने कहा कि बराही धाम को और भी बेहतर तरीके से डेवलप किया जाएगा।जिससे क्षेत्र का नाम पूरे देश विदेश में रौशन हो।मौक़े पर रंधीर सिंह ने कहा की बराही धाम धार्मिक स्थल के साथ पर्यटक स्थल के रूप में क्षेत्र के लोगों के सहयोग विकसित किया जा रहा है आने वाले समय मे बराही धाम पलामू के साथ साथ झारखंड राज्य में एक अलग पहचान होगी। मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में बराही धाम समिति के सभी सदस्य सक्रिय थे।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
*हुसैनाबाद में शराब दुकानदारो का नही थम रहा है अवैध वसूली, प्रिंट रेट से अधिक में बेचा जा रहा है शराब व बियर*
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट**ग्राहक द्वारा विरोध करने पर दुकानदार द्वारा कहा जाता है जहाँ जाना है...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
Average Rating